Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Pakur News : निर्माणाधीन पुल साइट पर 50 लाख की रंगदारी मांग, पर्ची छोड़कर फरार हुए बदमाश

Pakur News : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल साइट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों में भय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार बड़दाहा गांव स्थित इकड़ी नाला पर बीजीआर कोल कंपनी की ओर से पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया गया कि देर रात दो नकाबपोश बदमाश निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड सह रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को धमकाया।


पर्ची में दी गई गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी


बदमाश घटनास्थल पर एक पर्ची छोड़कर फरार हो गए, जिसमें 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की गई थी। पर्ची में यह भी चेतावनी दी गई कि रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों में डर का माहौल बना हुआ है। कई कर्मियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।


उग्रवादी कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस


मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी और पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी देने वाले अपराधियों का किसी उग्रवादी संगठन से संबंध है या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !