Current News: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं. इस बार मामला उनकी कथित लग्ज़री लाइफस्टाइल और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आधिकारिक दौरे के दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस के साथ निजी समय बिताया और इसी वजह से उन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
आधिकारिक दौरे के दौरान निजी यात्रा और कॉन्सर्ट में शामिल होने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 मई 2025 को काश पटेल अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस के साथ FBI के गल्फस्ट्रीम V जेट से वॉशिंगटन से फिलाडेल्फिया पहुंचे. बताया जा रहा है कि यह यात्रा आधिकारिक कार्यक्रम से जुड़ी थी लेकिन इस दौरान दोनों के निजी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई है. आरोप है कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने मशहूर कंट्री म्यूजिक स्टार्स जॉर्ज स्ट्रेट और क्रिस स्टेपलटन के कॉन्सर्ट में भी हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम उनके दौरे से अलग निजी गतिविधि के रूप में देखा जा रहा है जिससे विवाद और बढ़ गया है.
हजारों डॉलर के प्राइवेट सूट से शो देखने का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस ने कॉन्सर्ट को लगभग 35 हजार डॉलर से 50 हजार डॉलर कीमत वाले प्राइवेट सूट से देखा. इस बात ने अमेरिकी प्रशासन और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है. आलोचकों का कहना है कि अगर सरकारी जेट और संसाधनों का इस्तेमाल निजी गतिविधियों के लिए हुआ है तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है. वहीं इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है.
विवाद के बाद बढ़ी जवाबदेही और जांच की मांग
इस पूरे विवाद के बाद काश पटेल की कार्यशैली और पद के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अमेरिकी मीडिया और आलोचक यह जानने की मांग कर रहे हैं कि क्या आधिकारिक यात्रा के दौरान निजी कार्यक्रमों और महंगे आयोजनों में शामिल होना नियमों के दायरे में आता है या नहीं. फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है. वहीं यह विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर और खुलासे हो सकते है.