Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Ranchi News: रांची में जमीन विवाद में उग्रवादी संगठन की एंट्री, PLFI के नाम पर मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Ranchi News: राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में जमीन विवाद से जुड़ा मामला अब रंगदारी और धमकी तक पहुंच गया है. पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जमीन छोड़ने की धमकी देने का आरोप सामने आया है. मामले को लेकर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

शिकायतकर्ता लाल कृष्णा नाथ शाहदेव उर्फ पप्पू शाहदेव ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए पीएलएफआई के लेटरहेड जैसा संदेश भेजा गया. संदेश में एक करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई.

आरोप है कि 9 मई को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को पीएलएफआई का जोनल कमांडर राजेश यादव बताया. कॉल करने वाले ने जमीन पर चल रहे काम का विरोध नहीं करने और वहां से हट जाने की धमकी दी.

पीड़ित ने मामले में सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वालों का किसी उग्रवादी संगठन से वास्तविक संबंध है या संगठन के नाम का इस्तेमाल कर डर फैलाने की कोशिश की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !