Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Adityapur News: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और यातायात व्यवस्था पर उठी मांग

Adityapur: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की बैठक रोड नंबर-32 स्थित संघ कार्यालय में अध्यक्ष अधिवक्ता डी.एन. ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी गई और राज्य में जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई गई।

आदित्यपुर-कांड्रा सड़क पर जाम की समस्या पर चिंता
बैठक में आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर भी गंभीर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि पटेल चौक के पास अव्यवस्थित तरीके से टेंपो खड़े रहने के कारण प्रतिदिन जाम और विवाद की स्थिति बन रही है। संघ ने सड़क के सर्विस लेन और फुटपाथ को आम लोगों के आवागमन योग्य बनाने की मांग की। इस संबंध में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

पेयजल व्यवस्था को लेकर जिंदल प्रबंधन पर नाराजगी
बैठक में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिंदल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि सीतारामपुर स्थित 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार होने के बावजूद अब तक केवल 4 से 5 हजार घरों को ही जल कनेक्शन मिल सका है, जबकि 20 से 22 हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलना चाहिए।

बिना सूचना जलापूर्ति बंद करने का आरोप
संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई बार बिना पूर्व सूचना के जलापूर्ति बाधित कर दी जाती है और शिकायत करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। बैठक में विशेष रूप से जिंदल के मैनेजर पीयूष सिन्हा के रवैये पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त, मेयर और नगर निगम प्रशासन से लापरवाह जिंदल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश, अरुण कुमार सिंह, रंजना मिश्रा, मनोज दुबे, निशांत कुमार, रविशंकर पासवान सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !