Ranchi News : संजय सेठ जिस बाइक से ट्रैफिक नियमों और जागरूकता का संदेश देने निकले थे, उसी बाइक पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन के 11 ई-चालान लंबित पाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।जानकारी के अनुसार बाइक पर दर्ज सभी चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने को लेकर कटे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी ई-चालान अब तक पेंडिंग हैं।
जागरूकता अभियान के दौरान इस्तेमाल की गई थी बाइक
हाल के दिनों में नरेंद्र मोदी ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही वाहन इस्तेमाल करने और ईंधन बचाने की अपील की थी। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ कार छोड़कर बाइक से रांची शहर में घूमते नजर आए थे।
लेकिन अब जिस बाइक का उपयोग किया गया, उसी पर कई ट्रैफिक चालान लंबित होने की जानकारी सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं।
दोहरे मापदंड को लेकर उठ रहे सवाल
सोशल मीडिया पर लोग ट्रैफिक नियमों के पालन में दोहरे मापदंड का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आम नागरिकों के खिलाफ चालान कटते ही कार्रवाई शुरू हो जाती है, जबकि प्रभावशाली लोगों के मामलों में ढिलाई बरती जाती है।
हालांकि इस मामले में अब तक संजय सेठ या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।