Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jharkhand News: महाराष्ट्र दौरे पर झारखंड विधानसभा की महिला-बाल विकास समिति, सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा, राज्य के खुशहाली की कामना की

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र प्रवास पर है. इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की.

कल्पना सोरेन ने भगवान गणपति से झारखंड और राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य के लिए भी प्रार्थना की.

महाराष्ट्र दौरे को लेकर विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस प्रवास के दौरान समिति को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने का अवसर मिलेगा. साथ ही महिला संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनके कार्यों और अनुभवों को समझने का भी मौका मिलेगा.

बताया जा रहा है कि समिति का यह दौरा महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का अध्ययन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !