Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई यूनिक कलेक्शन में फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार गोलछा के नीचे स्थित यूनिक कलेक्शन नामक कपड़ों की दुकान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई और कार मालिक नामता को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी सन्नी सरदार और उसका एक अन्य साथी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

शुक्रवार शाम बाजार में मची थी अफरा-तफरी
घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार सन्नी सरदार अपने तीन अन्य साथी के साथ अचानक यूनिक कलेक्शन दुकान में पहुंचा और दुकान संचालक विनेश कुमार बेरिया को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली उनके कान के ऊपर से गुजर गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। अचानक हुई गोलीबारी से व्यस्त बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी, जिसमें आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही थी। पुलिस ने इन्हीं फुटेज के आधार पर जांच की। 

कुख्यात गिरोह से जुड़े होने का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सन्नी सरदार, घाघीडीह जेल में बंद जुगसलाई के कुख्यात अपराधी मनीष सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है। सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह जुगसलाई और आसपास के कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सन्नी सरदार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह सोनारी के चर्चित टिंकू साव हत्याकांड और जुगसलाई में दीपक नामक युवक पर हुई फायरिंग मामले में भी आरोपी रह चुका है।

पश्चिम बंगाल भागने की आशंका
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने शहर के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी इनपुट मिले हैं कि सन्नी सरदार गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल भाग गया है। उसकी तलाश में जमशेदपुर पुलिस की एक विशेष टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई है। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

व्यवसायी परिवार में दहशत का माहौल
फायरिंग और कथित रंगदारी की धमकी के बाद यूनिक कलेक्शन के संचालक विनेश बेरिया और उनका परिवार भय के माहौल में है। व्यवसायी की ओर से जुगसलाई थाना में अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !