Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, कैंसर से पीड़ित थी बुजुर्ग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में सोमवार दोपहर एदेलबेड़ा गांव की टुसू गोराई (59 वर्ष) की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. शनिवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल के चौथे तल्ले पर भर्ती कराया गया था. मृतका के बेटे गणेश गोराई का आरोप है कि सोमवार को समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिससे मरीज का शरीर ठंडा पड़ने लगा. परिजनों के बार-बार गुहार लगाने पर डॉक्टरों ने दो इंजेक्शन दिए, लेकिन करीब दो घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया.

अस्पताल में मची अफरा-तफरी, होमगार्ड के जवानों ने कराया शांत
परिजनों के अचानक हंगामे से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और अन्य मरीजों को परेशानी होने लगी. सूचना मिलते ही 10 से अधिक होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और काफी समझाने के बाद परिजनों को शांत कराया. इधर डॉक्टरों ने लापरवाही के आरोपों को गलत बताया है. डॉक्टर का कहना है कि महिला पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) के कैंसर से पीड़ित थी, जिसकी जानकारी 15 दिन पहले ही मिली थी. भर्ती के वक्त ही परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति और कैंसर की बात बता दी गई थी. करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !