Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Hazaribagh News: हजारीबाग को 107 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात, भारत माता चौक से सिंदूर तक बनेगी फोरलेन, सांसद ने रखी आधारशिला

Hazaribagh News: हजारीबाग वासियों के लिए मंगलवार का दिन विकास की नई सौगात लेकर आया. स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल के प्रयासों से केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के तहत करीब 107 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अति महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया. इसके तहत हजारीबाग शहर के भारत माता चौक से लेकर सिंदूर बायपास (पुराना एनएच-33) तक लगभग 9.5 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत
इस परियोजना का शिलान्यास सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, महापौर अरविंद राणा और जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया. सांसद ने बताया कि वह बीते डेढ़ साल से इस सड़क के लिए प्रयासरत थे. यह सड़क शहर के मासीपीढ़ी, आर्यानगर, पतरातु, कोलंबस कॉलेज मोड़, बस स्टैंड चौक, चुरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़ और विकास नगर को जोड़ती है. इसके बनने से स्थानीय लोगों को जर्जर सड़क और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, साथ ही रांची और पटना आने-जाने वाले यात्रियों का सफर भी सुगम हो जाएगा. सांसद ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !