Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur News: PVTG परिवारों के लिए प्रशासन का मेगा अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 18 मई से 25 मई 2026 तक विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और झारखंड सरकार के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य, राशन, पेंशन समेत कई योजनाओं का मिलेगा लाभ
अभियान के तहत जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल गांवों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां स्वास्थ्य जांच, आधार एवं दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, शिक्षा, आवास, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी लाभ से वंचित न रहे।

“जन भागीदारी सप्ताह”से अभियान की हुई शुरुआत
18 मई को “जन भागीदारी सप्ताह” के शुभारंभ के साथ अभियान शुरू हुआ। 19 मई से 25 मई तक चिन्हित गांवों में लगातार लाभुक संतृप्तिकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। 20 मई को “विलेज इमर्शन ड्राइव” के तहत प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मयोगी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

जन सुनवाई में ऑन द स्पॉट समाधान पर रहेगा फोकस
21 मई से 23 मई तक विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां शिकायतों और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर रहेगा। गांवों में पहुंचकर पदाधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे, ताकि योजनाओं का लाभ तेजी से लाभुकों तक पहुंच सके।

25 मई को होगी समीक्षा बैठक, आगे की रणनीति बनेगी
24 मई को अभियान की प्रगति, उपलब्धियों और फील्ड रिपोर्ट का संकलन किया जाएगा, जबकि 25 मई को समाहरणालय में समीक्षा एवं डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित होगी। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ संचालित करें तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !