Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Adityapur News: आदित्यपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

Adityapur: आदित्यपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर की भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद प्रशासनिक टीम सड़कों पर उतरी, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान सड़क और सर्विस लेन को बाधित कर अवैध रूप से बनाए गए सीमेंटेड फर्श, चबूतरे और अन्य अस्थायी एवं स्थायी निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

ईमली चौक से आशियाना चौक तक चला अभियान
प्रशासन का यह अभियान आदित्यपुर ईमली चौक सर्विस लेन से शुरू हुआ, जो पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक और शेरे पंजाब चौक होते हुए आशियाना चौक तक चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिली। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

भीषण गर्मी में भी डटी रहीं अधिकारी
अभियान की खास बात यह रही कि रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच भी अधिकारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। उप नगर आयुक्त पारुल सिंह खुद मोर्चा संभाले रहीं और धूप में खड़े होकर अभियान की निगरानी करती नजर आईं।

भारी पुलिस बल रहा तैनात
अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, ट्रैफिक थाना प्रभारी राजू, गम्हरिया अंचल निरीक्षक समेत अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर तैनात रहे।

दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़कों और सर्विस लेन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !