Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Chaibasa News: पोड़ाहाट वन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, आनंदपुर रेंज से साल लकड़ी के 10 बोटा जब्त, करीब 50 हजार बताई जा रही कीमत

Chaibasa: चाईबासा के पश्चिमी सिंहभूम जिले स्थित पोड़ाहाट वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साल लकड़ी के 10 बोटा जब्त किए हैं। यह कार्रवाई आनंदपुर रेंज अंतर्गत मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाले जंगल क्षेत्र में की गई। विभाग के अनुसार जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर जंगल में चला छापेमारी अभियान
वन विभाग को सूचना मिली थी कि जंगल किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना मिलते ही रेंजर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और जंगल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान टीम को झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए साल लकड़ी के 10 बोटा बरामद हुए।
वन कर्मियों ने जब्त लकड़ियों को वाहन के माध्यम से आनंदपुर वन कार्यालय पहुंचाया, जहां जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तस्करों की तलाश में जुटा विभाग
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध कटाई में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। जंगल क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

अवैध कटाई पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र में साल वृक्षों की अवैध कटाई किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !