Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-20

Jamshedpur News: गोपाल मैदान में सजा “मिनी राजस्थान”, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का भव्य समापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोपाल मैदान में पिछले तीन दिनों से आयोजित राजस्थान महोत्सव 2026 का भव्य समापन उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। अंतिम दिन मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल ऐसा नजर आया मानो राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और रंग सीधे जमशेदपुर में उतर आए हों। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

संस्कृति और भाईचारे का संदेश 
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से आयोजित इस महोत्सव के समापन समारोह में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते है।

घूमर-कालबेलिया ने बांधा समां
महोत्सव के अंतिम दिन राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घूमर, कालबेलिया और चरी नृत्य ने लोगों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प और पारंपरिक परिधानों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे, जहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

तीन दिनों तक उमड़ा शहर का उत्साह 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी अपने परिवार के साथ पहुंचे और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का आनंद लिया। आयोजकों के अनुसार, तीन दिनों तक चले इस महोत्सव को लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला। रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ राजस्थान महोत्सव 2026 का शानदार समापन हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !