Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi Crime News: कोकर में युवक को जबरन उठाकर मारपीट का आरोप, नगदी और मोबाइल भी छीना

Ranchi Crime News: रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट, जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार तोताबाड़ी, कोकर निवासी 23 वर्षीय अमन सिंह मंगलवार सुबह अपने काम के लिए निकला था. इसी दौरान कोकर चौक के पास रोहित महतो और उसके कुछ साथियों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि वहां पहले उसके साथ गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई.

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जबरन एक टुकटुक वाहन में बैठाकर भाभा नगर इलाके में पहुंचाया, जहां दोबारा उसकी पिटाई की गई. इस दौरान उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया और जेब में रखी नकदी भी छीन ली गई.

घटना के बाद अमन सिंह ने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !