Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi Crime News: "55 लाख के विवाद में हुई थी फायरिंग", रांची पुलिस ने पटना से दबोचा फरार आरोपी सोनू यादव

Ranchi Crime News: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के तेल मील गली में हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी सोनू यादव को रांची पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था.

जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आकाश सिंह और विकास सिंह पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी. घटना के बाद से सोनू यादव फरार चल रहा था.

एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर बिहार के बिहटा इलाके में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उसे रांची लाकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम इससे पहले भी कमल भूषण हत्याकांड और अकाउंटेंट संजय हत्याकांड में सामने आ चुका है. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और आपराधिक कड़ियों की भी जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !