Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर, बनेंगे 500-500 बेड के अस्पताल

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में बड़े अस्पताल निर्माण की योजना को मंजूरी दी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में दोनों मेडिकल कॉलेजों में 500-500 बेड वाले अस्पताल भवनों के निर्माण के लिए कुल 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये और पलामू मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इस राशि से अस्पताल भवन निर्माण के साथ मशीनों, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा.

सरकार ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी है. वहीं रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है.

निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी इवैल्यूएशन एजेंसी से समय-समय पर जांच कराई जाएगी. सरकार का कहना है कि अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !