Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार को SaraiKela-Kharsawan Chemist & Druggist Association के आह्वान पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिले के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जिला प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आपातकालीन सेवाओं के लिए कुछ दवा दुकानें खुली रहेंगी, ताकि मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध हो सकें।
नर्सिंग होम और चयनित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बंदी के दौरान नर्सिंग होम द्वारा संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा सरायकेला, गम्हरिया, चांडिल और आदित्यपुर क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया गया है। प्रशासन ने बताया कि Apollo Pharmacy और Pharmacist Association द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर भी बंद के दौरान खुले रहेंगे।
आपातकालीन स्थिति में इन मेडिकल स्टोरों से करें संपर्क
आपात स्थिति में मरीज निम्नलिखित दवा दुकानों से संपर्क कर सकते हैं:
ज्योति मेडिकल, खरसावां – 9835518855
चौधरी मेडिकल स्टोर, सरायकेला – 9234753557
बरोदा मेडिकल, गम्हरिया – 9334634491
अन्नपूर्णा मेडिकल, चांडिल – 9304976400
शांति मेडिकल, आदित्यपुर – 9934071331
नेशनल मेडिकल, आदित्यपुर – 9334749669
घबराने की जरूरत नहीं- प्रशासन
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को लेकर घबराएं नहीं। प्रशासन ने कहा है कि मरीजों को दवा मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आपातकालीन सेवाओं के तहत चिन्हित मेडिकल स्टोर लगातार संचालित रहेंगे।