Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News: रांची में होने वाले बड़े आत्मसमर्पण कार्यक्रम को तैयारियां तेज, कई इनामी उग्रवादियों के शामिल होने की संभावना

Ranchi: रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में बुधवार को होने वाले बड़े आत्मसमर्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यालय परिसर में टेंट लगाने, मंच तैयार करने और अन्य व्यवस्थाओं का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एके-47 समेत हथियारों के साथ होगा सरेंडर
सूत्रों के अनुसार, 20 से अधिक नक्सली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें कई इनामी उग्रवादी भी शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि कुछ नक्सली एके-47 समेत अन्य आधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेंगे। इसे राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस मुख्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, वहीं पूरे परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

लगातार अभियानों से बढ़ा दबाव
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में चलाए गए लगातार ऑपरेशन से नक्सली संगठनों को भारी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण उग्रवादी अब मुख्यधारा में लौटने का फैसला ले रहे हैं।

पुलिस ने बताया बड़ी सफलता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में और भी नक्सलियों के सरेंडर करने की संभावना है, जिससे राज्य में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !