Bokaro News : जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव की बेटी श्वेता श्री ने अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 17 मई 2026 को उन्हें यह डिग्री प्रदान की गई।बिना बिजली वाले गांव में पली-बढ़ी श्वेता अपने गांव और परिवार की पहली बेटी हैं जिन्होंने सर्वोच्च शैक्षणिक डिग्री हासिल की है। उन्होंने मात्र चार वर्षों में अपनी पीएचडी पूरी की। उनका शोध कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़े जैविक संकेतों पर आधारित है।
बीआईटी मेसरा से गोल्ड मेडल, टेक्सास यूनिवर्सिटी में भी बनीं टॉपर
श्वेता ने BIT मेसरा से बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने Texas A&M University से मास्टर्स किया, जहां वे यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं।
उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है।
“कैंसर मुक्त भारत” का सपना करना चाहती हैं साकार
श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता डॉ. ओमप्रकाश साहू, लीलावती साहू तथा दादा-दादी को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हो सका।
भविष्य को लेकर श्वेता का लक्ष्य कैंसर की सस्ती और सुलभ दवाएं विकसित करना है, ताकि “कैंसर मुक्त भारत” के सपने को साकार किया जा सके।