Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Bokaro News: चाय के बकाया पैसे को लेकर दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज

Bokaro: बोकारो में चाय के पैसे के विवाद को लेकर एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

500 रुपये के बकाया को लेकर हुआ विवाद
पीड़ित युवक चंदन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अक्सर ईश्वर महतो की दुकान पर चाय पीने जाता था। इसी दौरान उस पर करीब 500 रुपये बकाया हो गए थे। चंदन के अनुसार 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह हवाई अड्डा और सेक्टर-2 मोड़ के बीच से गुजर रहा था, तभी उसकी मुलाकात ईश्वर महतो और कुछ अन्य लोगों से हुई।

हालचाल पूछने पर बढ़ा विवाद
चंदन का आरोप है कि उसने सामान्य तौर पर हालचाल पूछा, लेकिन इसी बात पर ईश्वर महतो नाराज हो गया और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा। पीड़ित ने बताया कि उसने एक सप्ताह के भीतर पूरा पैसा लौटाने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।

जूते-चप्पलों से पिटाई और जान से मारने की धमकी
शिकायत के मुताबिक ईश्वर महतो ने चप्पल निकालकर चंदन के चेहरे पर मारी। वहीं आरोप है कि उसकी पत्नी ने युवक के चेहरे पर थूक दिया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी उसके साथ जूते-चप्पलों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

बीच-बचाव कर बचाई जान
घटना के दौरान बृज किशोर पांडे और रौनक सिंह मौके पर मौजूद थे। दोनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह चंदन को वहां से बचाया। पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद वह खुद को अपमानित और मानसिक रूप से आहत महसूस कर रहा है।

पुलिस से की कार्रवाई की मांग
चंदन कुमार ने एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवेदन के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !