Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News: पूर्वी भारत का नया एयर हब बनेगा रांची, मिलेगा इंटरनेशनल टच, केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

Ranchi News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पूर्वी भारत के एक बड़े एयर हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। बुधवार को रांची एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नई यात्री सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

झारखंड के कई शहरों को मिलेगी मजबूत हवाई कनेक्टिविटी
मंत्री ने बताया कि रांची के अलावा दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा और डालटनगंज जैसे शहरों में भी एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों तक सुलभ और किफायती हवाई सेवा पहुंचाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है, ताकि झारखंड के दूरदराज क्षेत्रों को भी बेहतर हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा सके।

10 रुपये की चाय से लेकर किड्स जोन तक, यात्रियों को मिली नई सौगात
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में फीचर वॉल, उड़ान यात्री कैफे, अवसर काउंटर, किड्स जोन और फ्लाईबेरी जैसी सुविधाओं की शुरुआत की गई। उड़ान यात्री कैफे में यात्रियों को 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में स्नैक्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को सस्ती और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

5 साल में 10 लाख बढ़े यात्री, अब एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब एयरपोर्ट सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि किसी राज्य की संस्कृति, पर्यटन और आर्थिक विकास की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 165 हो गए हैं। रांची एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पांच वर्ष पहले जहां सालाना करीब 17 लाख यात्री सफर करते थे, वहीं अब यह आंकड़ा लगभग 27 लाख तक पहुंच चुका है। बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए एयरपोर्ट विस्तार और नई उड़ानों को लेकर राज्य सरकार एवं रक्षा मंत्रालय के साथ जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !