Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur News: नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Jamshepur: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।


छात्रों का भरोसा टूटा”

परविंदर सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !