Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार, 4 भट्ठियां ध्वस्त और 1500 किलो जावा महुआ नष्ट

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान कुल 9 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 4 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से भागे 5 अन्य तस्करों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है.

गुवा और चक्रधरपुर से चार तस्कर गिरफ्तार, विदेशी शराब जब्त
कार्रवाई के तहत गुवा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी, बड़ाजामदा और कल्याण नगर में छापेमारी कर अवैध बिक्री के आरोप में 2 तस्करों को दबोचा गया. इनके पास से 3 लीटर विदेशी शराब और 3.250 लीटर बीयर मिली. उधर, चक्रधरपुर के दंदासाई और बाराखोली से भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.5 लीटर बीयर और 5 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई. वहीं, मंझारी थाना के मिरुडीह ग्राम से 9 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, हालांकि इसका विक्रेता भागने में सफल रहा.

झींकपानी में शराब की 4 भट्ठियां की गईं जमींदोज
इस अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा ग्राम में देखने को मिली. यहाँ उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब बनाने वाली 4 भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इन भट्ठियों से 80 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि शराब बनाने के लिए ड्रमों में छुपाकर रखा गया करीब 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !