Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Seraikela News: सरायकेला के नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने संभाला पदभार, बोले- एनडीपीएस पर जीरो टॉलरेंस

Seraikela: सरायकेला के नवनियुक्त एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले में अपराध और नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नशे के कारोबार पर होगी लगातार कार्रवाई
एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मुख्य फोकस युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर रहेगा।

रात में भी बढ़ेगी पुलिस गश्त
उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए विभाग को नई पेट्रोलिंग गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों की मदद से अब जिले में नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी और रात के समय भी गश्त को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे की रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा।

जनता से मांगा सहयोग
एसडीपीओ ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा, “संदेश यही है कि अच्छे से रहिए, सामान्य माहौल बनाकर रखिए। इससे हमारे लिए भी अच्छा होगा। पुलिस की मदद करिए, हम लोग आपकी मदद करेंगे।”

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध और नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। नए एसडीपीओ के पदभार संभालने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सख्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !