Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Chaibasa News : चलती ट्रेन से डेढ़ माह के मासूम को मां ने फेंका, दूसरे बच्चे की यात्रियों ने बचाई जान

Chaibasa News : चक्रधरपुर रेल मंडल में मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगा है। यह घटना राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच हुई, जहां रेल ट्रैक के किनारे नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


यात्रियों में मची अफरा-तफरी


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रही महिला अचानक विचलित हो गई और उसने गोद में मौजूद बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया। घटना के बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों ने बताया कि महिला इसके बाद अपने करीब तीन वर्षीय दूसरे बच्चे को भी बाहर फेंकने की कोशिश करने लगी, लेकिन सतर्क यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बच्चे की जान बचा ली।


महिला और पति को आरपीएफ के हवाले किया गया


घटना के बाद यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ लिया और अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया। फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) दोनों मामले की जांच में जुटी हैं।

महिला की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव निवासी मुद्रावती गोप के रूप में हुई है, जबकि उसके पति ने अपना नाम शाहबुद्दीन बताया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि करीब चार वर्ष पहले दोनों घर से भागकर साथ रहने लगे थे।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने इस खौफनाक घटना को अंजाम क्यों दिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !