Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार की नाकामियां गिनाने सड़क पर उतरेगी भाजपा, जून से संताल परगना से शुरू होगा बड़े नेताओं का जिला प्रवास

Jharkhand Politics: झारखंड में हेमंत सरकार की नीतियों और नाकामियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता और उनकी टीम जून महीने से राज्य के सभी जिलों का दौरा करेगी. इस प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत संताल परगना से होगी. प्रवास के दौरान भाजपा के बड़े नेता हर जिले में प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार के कार्यकाल में बढ़े भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला बोलेंगे. साथ ही, वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर जिलों की प्रमुख समस्याओं पर जमीनी फीडबैक भी लेंगे.

बारिश से पहले संताल और छोटानागपुर को कवर करने का लक्ष्य
बीजेपी की योजना मानसून की बारिश शुरू होने से पहले संताल परगना और उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलों में नेताओं का प्रवास कार्यक्रम पूरा करने की है. केंद्रीय नेतृत्व के सुझाव पर इस बार कार्यक्रमों का स्वरूप काफी छोटा और बेहद प्रभावी रखा जाएगा. इससे पहले बिजली, पानी और किसानों को राहत देने के मुद्दों पर जिला स्तर पर भाजपा का पहले दौर का आंदोलन संपन्न हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिजूलखर्ची रोकने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की सलाह के बाद इस पूरे दौरे को बेहद सादगी से आयोजित किया जाएगा, जिसमें नेताओं के काफिले में गाड़ियों की संख्या काफी सीमित रहेगी.

जल्द होगी मोर्चे और प्रकोष्ठों के नए पदाधिकारियों की घोषणा
इस सांगठनिक और राजनैतिक दौरे के साथ-साथ झारखंड भाजपा में लंबे समय से नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए भी अच्छी खबर है. प्रदेश में पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जल्द ही नए पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक सूची जारी करेंगे. पार्टी ने तय किया है कि इस प्रवास के जरिए संगठन को मजबूत करने के बाद जनता से जुड़े बड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक विशाल और व्यापक जनांदोलन शुरू किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !