Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Ranchi News: कांके के होचर गांव में दखल-दिहानी के दौरान बवाल, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में न्यायालय के निर्देश पर चल रही दखल-दिहानी की कार्रवाई के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है. मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी टीम जमीन की पैमाइश और कब्जा दिलाने की प्रक्रिया के लिए गांव पहुंची थी. इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.

आरोप है कि विरोध के दौरान सरकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई. एक कर्मी का मोबाइल फोन छीनने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है.

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य लोग वहां से फरार हो गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !