Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-12

Jamshedpur : रघुनाथ पांडेय सातवीं बार बनें यूनियन अध्यक्ष, ग्राहक पंचायत ने दी बधाई

जमशेदपुर: ग्राहक सेवाओं से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्था टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड की यूनियन के अध्यक्ष पद पर लगातार सातवीं बार निर्वाचित होने पर रघुनाथ पांडेय को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला सचिव शंभू जयसवाल ने किया, जिसमें कोल्हान संयोजक वी. प्रभू, जिला कार्यकारिणी सदस्य वेंकटेश, तथा संगठन के सदस्य सतीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पप्पू भदानी, राजेश भदानी सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।

सभी ने  पांडेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनसे जनहित और ग्राहक सेवाओं के मुद्दों पर पूर्ववत सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया। इस पर  पांडेय ने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद व शुभकामनाओं सहित विदा किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !