Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-12

Saraikela Illegal Sand Mining: गौरी नदी में अवैध बालू उठाव के विरुद्ध जिला प्रशासन का छापा, 407 ट्रक एवं अवैध बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त, डोंगियां को किया गया नष्ट

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन पर रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शत्पति, अंचल अधिकारी, चांडिल श्री अमित कुमार एवं थाना प्रभारी, कपाली के संयुक्त नेतृत्व में गौरी नदी क्षेत्र में औचक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे एक 407 ट्रक एवं कई सारे अवैध बालू ट्रैक्टर को जब्त कर कपाली थाना को सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त, बालू परिवहन में प्रयुक्त कई डोंगियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध बालू खनन पर निरंतर निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !