Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में पंचायत स्तर पर श्रमिक निबंधन शिविर, असंगठित मजदूरों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

विभिन्न पंचायतों में लगाए गए शिविर
अभियान के तहत शुक्रवार को राजनगर प्रखंड की धुरिपदा पंचायत, गम्हरिया प्रखंड की दुगनी पंचायत, खरसावां प्रखंड की कृष्णापुर पंचायत, चांडिल प्रखंड की झबरी पंचायत और सरायकेला प्रखंड की पठानमारा पंचायत में श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित किए गए।

योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन किया गया और उन्हें श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों को बताया कि सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निबंधन कराना आवश्यक है। श्रमिकों को ई-श्रम निबंधन, श्रमिक पंजीकरण से मिलने वाले लाभ, श्रम सुरक्षा योजनाओं और अन्य विभागीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पारदर्शी और आसान प्रक्रिया पर जोर
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए और निबंधन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही पंचायत स्तर पर नियमित जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

श्रमिकों से निबंधन कराने की अपील
श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !