Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-22

IPL 2026: टॉप-2 की जंग में होगा रन-फेस्ट का धमाका, SRH Vs RCB का हैदराबाद में हाई-वोल्टेज भिड़ंत

IPL 2026: IPL 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। पैट कमिंस की कप्तानी में SRH ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है, लेकिन अब उसकी नजर शीर्ष-2 में जगह पक्की करने पर होगी। दूसरी ओर RCB 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और उसका नेट रन रेट 1.065 है, जो इस सीजन में सबसे बेहतर है।

RCB के पास टॉप-2 की मजबूत पकड़, SRH के लिए बड़े अंतर से जीत ही प्लेऑफ की कुंजी
RCB के पास यह मुकाबला जीतकर न सिर्फ पहला स्थान बरकरार रखने बल्कि फाइनल में सीधे पहुंचने के दो मौके हासिल करने का बड़ा अवसर होगा। वहीं SRH को शीर्ष-2 में पहुंचने के लिए न सिर्फ जीत बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि वह गुजरात टाइटन्स के नेट रन रेट (0.695) से आगे निकल सके। फिलहाल SRH का नेट रन रेट 0.350 है, जो इस चुनौती को और कठिन बना देता है।

हैदराबाद में रन-फेस्ट की पूरी संभावना
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले का संकेत दे रही है। यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है और इस सीजन में दो बार 230+ रन भी बन चुके हैं। हालांकि गेंदबाजों को भी कभी-कभी मदद मिलती है, लेकिन आज फैंस एक और रन-फेस्ट देखने के लिए तैयार रह सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !