Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News: साकची मंडी जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में MGM अस्पताल रेफर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोल पहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से साकची मंडी फल लेने जा रहे थे. इसी दौरान स्टेशन महुआ गली के पास तेज रफ्तार सिल्वर रंग की Hyundai I10 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए MGM अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !