Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Seraikela News: झारखंड सरकार के उपसचिव की गाड़ी से भीषण टक्कर, गिद्दीबेड़ा टोलगेट के पास ऑटो क्षतिग्रस्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब पांच बजे गिद्दीबेड़ा टोलगेट के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग के उपसचिव की सरकारी गाड़ी ने एक पैसेंजर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, उपसचिव की सरकारी सफारी गाड़ी संख्या जेएच-05 बीसी-2441 ने ऑटो को इतनी तेज टक्कर मारी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सफारी वाहन का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों के चालकों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस कार्रवाई का इंतजार
फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !