Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Hazaribhag News: हजारीबाग के बॉयज हॉस्टल में छात्र ने की आत्महत्या, गिरिडीह का रहने वाला था मृतक, पुलिस मामले कि जांच मे जुटी

Hazaribhag News: हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र से रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच डर और बेचैनी का माहौल बन गया.
कोर्रा चौक स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल में मिला छात्र का शव
यह घटना कोर्रा चौक के मुसन साव गली स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल की है. जानकारी के अनुसार छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया. जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मामले की जानकारी बाहर आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मृत छात्र की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह गिरिडीह जिले का रहने वाला था और हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस हॉस्टल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने छात्र के परिजनों कोa फोन के जरिए घटना की सूचना दे दी है. अधिकारियों के मुताबिक परिजनों के हजारीबाग पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला जाएगा. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा.

आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल छात्र द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास के लोगों और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !