Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी आकाश समेत 17 पर केस दर्ज

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद कराइकेला थाना में बड़ा मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े 7 नामजद और 10 अज्ञात नक्सलियों को आरोपी बनाया है. इनमें एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश का नाम भी शामिल है.
एक करोड़ के इनामी आकाश समेत कई बड़े नक्सली बनाए गए आरोपी
कराइकेला थाना में दर्ज प्राथमिकी में असीम मंडल उर्फ आकाश, मंगल सिंह सरदार, सालुका कायम, पिंकी, कोलेमुनी, सीता और बुड़ई बोदरा समेत अन्य अज्ञात नक्सलियों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सुरक्षाबलों पर हमला करने और अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम में पिछले कुछ महीनों से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान कई बार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आमना सामना भी हुआ है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान पहाड़ी इलाके में शुरू हुई फायरिंग
पुलिस के मुताबिक 19 मई 2026 को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कराइकेला और सोनुआ थाना क्षेत्र से लगे सीमावर्ती जंगलों में सर्च अभियान चला रही थी. इसी दौरान कराइकेला थाना क्षेत्र के दुर्गादा गांव के पहाड़ी इलाके में मौजूद नक्सलियों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने पहले नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. हालांकि दूसरी ओर से लगातार गोलीबारी जारी रहने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.

आधे घंटे तक चली गोलीबारी, जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले नक्सली
जानकारी के अनुसार दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक रुक रुक कर गोलीबारी होती रही. मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. वहीं पुलिस जवानों ने भी कई राउंड गोलियां चलाईं. मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने दावा किया है कि घटनास्थल से दैनिक उपयोग की कई सामग्री बरामद की गई है.

नक्सलियों की तलाश में इलाके में जारी है अभियान
मुठभेड़ के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नक्सलियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !