Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Dhanbad News : धनबाद के टुंडी में 35 हाथियों के झुंड ने मचाया आतंक, स्कूल और घर को तोड़ा, अनाज भी चट किया

Dhanbad News : धनबाद के टुंडी क्षेत्र में करीब 35 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात जंगल से निकला हाथियों का दल गांव में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों के पहुंचते ही लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।


स्कूल भवन और ग्रामीण के घर को पहुंचाया नुकसान


उग्र हाथियों ने गांव के एक स्कूल भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा एक ग्रामीण के घर को भी तोड़ डाला। हाथियों के हमले से घर में रखा सामान बिखर गया और परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार हाथियों ने घरों में रखे अनाज को भी नुकसान पहुंचाया और काफी मात्रा में अनाज चट कर गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !