Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

JAMSHEDPUR ACCIDENT: जमशेदपुर-पटमदा मार्ग पर भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे मकान में घुसा, मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर से पटमदा जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रेलर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में घर के अंदर सो रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई।

मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काली मंदिर के पास मोड़ लेते समय ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर पहले सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकराया और फिर सीधे एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मलबे में फंसी महिला को लोगों ने निकाला बाहर
हादसे के समय घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। जोरदार टक्कर के बाद एक महिला मलबे के नीचे दब गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद घायल महिला को बाहर निकाला। बाद में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक मौके से फरार
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से चिंता का कारण बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !