Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Ranchi News: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत तक की छूट

Ranchi News: रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के होल्डिंग टैक्स भुगतान को लेकर करदाताओं के लिए विशेष राहत योजना शुरू की है. निगम ने घोषणा की है कि 30 जून तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले नागरिकों को देय राशि पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी.

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य लोगों को समय पर टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना और राजस्व संग्रह को बेहतर बनाना है. निगम ने नागरिकों से तय समय सीमा के भीतर भुगतान कर योजना का लाभ लेने की अपील की है.

लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गई है. ऑनलाइन भुगतान के लिए स्मार्ट रांची ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट और नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट का विकल्प उपलब्ध कराया गया है.

मोबाइल ऐप के जरिए भुगतान करने के लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से स्मार्ट रांची ऐप डाउनलोड करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद होल्डिंग टैक्स सेक्शन में जाकर भुगतान किया जा सकेगा. वहीं व्हाट्सएप चैटबोट के माध्यम से होल्डिंग नंबर दर्ज कर बकाया राशि देखी जा सकती है और यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जा सकता है.

व्हाट्सएप सेवा का उपयोग करने के लिए नागरिकों को 8986627070 नंबर सेव कर “Hi” या “Johar” लिखकर संदेश भेजना होगा. इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन कर ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा.

इसके अलावा नगर निगम कार्यालय और डोरंडा स्थित जन सुविधा केंद्रों में ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है. निगम की अधिकृत एजेंसी के कर संग्राहक घर-घर जाकर भी टैक्स वसूली कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !