Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Bihar News : गैंगस्टर सोनू-मोनू के गुर्गों ने ली पुलिस की तलाशी, फिर दी अंदर जाने की अनुमति

Bihar News : कुख्यात गैंगस्टर सोनू-मोनू द्वारा सरपंच पति पर फायरिंग मामले की जांच करने पहुंची पुलिस के साथ हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि गैंगस्टर के गुर्गों ने पुलिसकर्मियों की ही तलाशी ली और उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी।

आम तौर पर पुलिस अपराधियों या संदिग्धों की तलाशी लेती है, लेकिन इस मामले में स्थिति पूरी तरह उलट नजर आई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर के गुर्गे मौके पर मौजूद लोगों की जांच कर रहे थे और जितने लोगों की तलाशी ली गई, उतने लोगों को ही अंदर प्रवेश करने दिया गया।

पूरे घटनाक्रम की करते रहे रिकॉर्डिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैंगस्टर के गुर्गे पूरे घटनाक्रम की मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे। वे बार-बार कहते नजर आए कि “जितने लोगों की तलाशी ली गई है, उतने ही लोग अंदर जाएंगे।”
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस की कार्यशैली और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !