Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, "शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान"

Rahul Gandhi NEET Paper Leak: नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर देश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा हमला बोला है. राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते और देश की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बना दिया जाता. उन्होंने कहा कि जब 22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हो, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी यह दर्शाती है कि सरकार जवाब देने से बच रही है.

हैदराबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर हैदराबाद में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक वीडियो साझा किया. इस विरोध प्रदर्शन में छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रीय स्तर की इतनी बड़ी परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने में मौजूदा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिससे ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय हुआ है.

राहुल के "सरकार गिरने" के दावे पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, बताया दिवास्वप्न
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के उस बयान पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने एनडीए (NDA) सरकार के जल्द गिरने की बात कही थी. नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए फडणवीस ने राहुल गांधी के दावों को "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" करार दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के एक साल के भीतर गिर जाने की बातें पूरी तरह काल्पनिक और सिर्फ एक दिवास्वप्न हैं, क्योंकि केंद्र सरकार पूरी तरह मजबूत और स्थिर है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !