Jharkhand: इस वर्ष के संसद रत्न पुरस्कार के लिए देशभर के 12 सांसदों और चार संसदीय समितियों का चयन किया गया है। निजी संस्था प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों के सांसदों को संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।
व्यक्तिगत श्रेणी में इन सांसदों का चयन
पुरस्कार के लिए चयनित सांसदों में भाजपा के जगदंबिका पाल, पी पी चौधरी, निशिकांत दुबे और शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल हैं। इसके अलावा प्रवीण पटेल, विद्युत वरण महतो, लुम्बाराम चौधरी, हेमंत विष्णु सवरा, स्मिता उदय वाघ, नरेश गणपत म्हस्के, मेधा विश्राम कुलकर्णी और नरहरि अमीन को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
चार संसदीय समितियां भी होंगी सम्मानित
संसद में बेहतर कार्य और सक्रिय भूमिका निभाने वाली चार संसदीय समितियों को भी इस बार पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली कृषि समिति, भर्तृहरि महताब के नेतृत्व वाली वित्त समिति, सप्तगिरि शंकर उलाका की समिति और अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली कोयला एवं खान समिति शामिल हैं।
संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन
बताया गया है कि सांसदों और समितियों का चयन संसद के बजट सत्र तक के प्रदर्शन, भागीदारी, बहस और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।