Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही, निकास गेट के सामने 15 फीट लंबा गड्ढा खोदकर छोड़ा, यात्रियों को हो रही परेशान

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन की लापरवाही से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन के निकास द्वार और टिकट काउंटर के पास करीब 15 फीट लंबा तथा डेढ़ फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है.

यात्रियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से यह स्थिति बनी हुई है. स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को गड्ढे के कारण काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. फुट ओवरब्रिज से विभिन्न प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

जानकारी के अनुसार रेलवे ने इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से जुड़े कार्य के लिए खुदाई कराई थी, लेकिन शनिवार और रविवार को काम बंद रहने से गड्ढा खुला ही छोड़ दिया गया. इसका असर स्टेशन परिसर की व्यवस्था पर भी पड़ रहा है.

स्थिति यह है कि रेल पुलिस का वाहन भी सीधे थाना परिसर तक नहीं पहुंच पा रहा है. वहीं पार्सल से जुड़े सामान को पार्किंग गेट के पास उतारा जा रहा है, जिससे वहां जाम जैसी स्थिति बन रही है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द काम पूरा कर रास्ता सामान्य करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !