Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Bokaro News : बोकारो में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, ACB ने नया मोड़ पर की कार्रवाई

Bokaro News : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में धनबाद ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो जिले के बालीडीह थाना में तैनात एएसआई अयूब अंसारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नया मोड़ इलाके में की गई।


जानकारी के अनुसार, अयूब अंसारी बालीडीह थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधानकर्ता थे। आरोप है कि केस डायरी को कमजोर करने और आरोपी को राहत देने के बदले उन्होंने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की जानकारी धनबाद ACB को दी।


केमिकल लगे नोट लेते ही टीम ने दबोचा


शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट दिए गए। जैसे ही शिकायतकर्ता ने नया मोड़ के पास एएसआई अयूब अंसारी को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एएसआई के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। जांच के दौरान जब उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी एएसआई अयूब अंसारी को अपने साथ धनबाद ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !