Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-26

IPL 2026 Qualifier 1: धर्मशाला में थ्रिलर, चैंपियन आरसीबी के सामने टाइटंस की चुनौती, जीतने वाला सीधा फाइनल में

IPL 2026 Qualifier 1:  IPL 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। मंगलवार को पहला क्वालीफायर मुकाबला मौजूदा चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में शाम 7:30 बजे होने वाला यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में एक और मौका मिलेगा। दोनों टीमों ने लीग चरण में 18-18 अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के दम पर आरसीबी टेबल टॉपर रही।

तीसरी भिड़ंत, हिसाब बराबर करने उतरेंगी दोनों टीमें
मौजूदा सीजन में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। 24 अप्रैल को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराया था, जबकि 30 अप्रैल को अहमदाबाद में गुजरात ने चार विकेट से जीत दर्ज कर बदला चुकता किया। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित होने वाला है। फैंस को एक हाई-वोल्टेज और कांटे की टक्कर वाले मैच की उम्मीद है।

गुजरात की ताकत, घातक गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण रहा है। Mohammed Siraj, Kagiso Rabada और Prasidh Krishna की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने नई गेंद से लगातार विकेट झटके हैं, जबकि Rashid Khan ने बीच के ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम लगाई है। बल्लेबाजी में कप्तान Shubman Gill, साई सुदर्शन और Jos Buttler टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

विराट-रजत पर नजर, आरसीबी को फिर चाहिए बड़ा धमाका
दूसरी ओर, आरसीबी ने पूरे सीजन में लगातार 200 रन का आंकड़ा पार कर अपनी बल्लेबाजी ताकत दिखाई है। टीम को सबसे ज्यादा फायदा अनुभवी बल्लेबाज Virat Kohli के शानदार फॉर्म से मिला है, जबकि कप्तान Rajat Patidar ने आक्रामक अंदाज में कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में Josh Hazlewood और Bhuvneshwar Kumar ने टीम को मजबूत संतुलन दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल का टिकट किस टीम के नाम होता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !