Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jharkhand News: मुख्यमंत्री का औचक निरिक्षण, बोले- आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से सशक्त बेटियां ही तैयार करेंगी मजबूत झारखंड की नींव

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने राज्य के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में तकनीक का सहारा लेते हुए एक नया कदम उठाया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक वीडियो कॉल के माध्यम से बुंडू स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन निरीक्षण किया।

लाइव बातचीत कर परखी सुरक्षा और सुविधाएं
वीडियो कॉल के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय की वार्डन और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा, स्कूल परिसर की व्यवस्था और जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। गर्मी की छुट्टियों के कारण अधिकांश छात्राएं अपने घर गई हुई थीं, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने स्कूल के किचन, पेयजल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाइव निरीक्षण किया।

स्मार्ट क्लास और कोडिंग में आगे बढ़ रहीं छात्राएं
समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि विद्यालय की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कोडिंग, पेंटिंग और खेलकूद जैसी गतिविधियों में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया।

बेटियों के सर्वांगीण विकास पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य सिर्फ पाठ्य पुस्तकों तक शिक्षा सीमित रखना नहीं है, बल्कि छात्राओं को हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास से सशक्त बेटियां ही भविष्य के झारखंड की मजबूत नींव तैयार करेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !