Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Bokaro News : आगामी त्योहारों को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में हुआ भव्य मॉकड्रिल

Bokaro News :  आगामी त्योहारों को लेकर बोकारो जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में भव्य मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।


मॉकड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण, उपद्रवियों से निपटने, आंसू गैस के इस्तेमाल, लाठीचार्ज, भीड़ नियंत्रण और इमरजेंसी मेडिकल सहायता जैसी परिस्थितियों का नाट्य रूपांतरण कर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया गया।


“अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई”


इस मॉकड्रिल के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कार्यक्रम में सिटी डीएसपी, सीसीआर डीएसपी, मेजर समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि बोकारो पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और चिन्हित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और लगातार निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शहर के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि उसका उद्देश्य जिले में सभी त्योहार भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !