Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Ranchi News: ऑपरेशन प्रहार के तहत रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

Ranchi News: राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रांची पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है. इसी क्रम में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पिछले दो दिनों में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 30 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 135 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान को पूरी रणनीति के साथ संचालित किया गया. शहर और ग्रामीण इलाकों में एक साथ कई टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी. सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी की निगरानी में चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे.

देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई ऐसे आरोपियों को भी पकड़ा, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे. पुलिस की अचानक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया.

रांची पुलिस ने इससे पहले भी हाल के दिनों में बड़े स्तर पर अपराधियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह विशेष अभियान जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !