Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Seraikela News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर जिला स्तरीय ट्रेनिंग, डीडीसी ने कहा- योजना से वंचित न रहे कोई पात्र महिला

Seraikela: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा मौजूद रहीं। इसका आयोजन जिला समाज कल्याण शाखा, निदेशालय एवं IPE Global के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाएं, संबंधित कर्मी एवं मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। IPE Global की ओर से ट्रेनिंग एक्सपर्ट मृत्युंजय नायक ने भी भाग लिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अलका इंदवार एवं शुभम महापात्र ने तकनीकी एवं संचालन संबंधी सत्रों का संचालन किया।

पोर्टल संचालन और DBT प्रक्रिया की दी गई जानकारी
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत लाभुक पंजीकरण, पोर्टल संचालन, आवेदन प्रक्रिया, DBT भुगतान एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी देना था, ताकि प्रखंड एवं आंगनबाड़ी स्तर पर योजना का पारदर्शी और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सीडिंग, DBT इनेबलमेंट एवं NPCI मैपिंग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गर्भवती महिलाओं की ANC जांच के 30 दिनों के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

“कोई पात्र महिला योजना से वंचित न रहे”: रीना हांसदा
उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने पोर्टल में शत-प्रतिशत सही डेटा एंट्री सुनिश्चित करने तथा तकनीकी त्रुटि या दस्तावेजों की कमी के कारण लाभुकों को परेशानी नहीं होने देने पर भी जोर दिया। साथ ही नियमित अनुश्रवण एवं सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रखंड स्तर पर भी होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि इस TOT प्रशिक्षण के बाद प्रखंड स्तर पर भी आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे योजना का लाभ जमीनी स्तर पर पात्र महिलाओं तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !