Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Seraikela News: भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत, कांड्रा रेलवे स्टेशन पर बांटा गया ठंडा पानी और शरबत

Seraikela: भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कांड्रा रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट किटी पार्टी (महिला समिति) द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया। समिति की महिलाओं ने पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के बीच ठंडा पेयजल और शरबत का वितरण किया।

तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच स्टेशन पर ठंडा पानी और शरबत पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने महिला समिति के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

“मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”
समिति की सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया गया है। स्टेशन परिसर में काफी देर तक पानी और शरबत वितरण का कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने लाभ उठाया। महिला समिति की महिलाओं ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में सेवा, सहयोग और मानवता की सुंदर मिसाल देखने को मिली।

ये महिलाएं रहीं मौजूद
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से मनीषा वाष्णैय, रेनू गुप्ता, संगीता शुक्ला, साधना देवी, अनुराधा देवी, पूनम बर्मन, किरण बर्मन एवं नीतू बर्मन उपस्थित रहीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !