Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Ranchi News: टाना भगत समुदाय के आंदोलन को लेकर राजधानी में अलर्ट, सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

Ranchi News: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टाना भगत समुदाय के लोग राजधानी रांची में जुटने लगे हैं. आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी की है, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है.

मोराबादी मैदान में बड़ी संख्या में टाना भगत समुदाय के लोग एकत्र हुए हैं. प्रशासन को आशंका है कि आंदोलनकारी किसी भी समय मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर सकते हैं. इसे देखते हुए मोराबादी से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक के रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

सीएम आवास, एसएसपी आवास और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. जरूरत पड़ने पर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है.

रांची के सिटी एसपी ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !